logo

महिला डाक कर्मी ने लगाई फांसी, लव मैरिज के बाद पति से होता था विवाद

phasi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश में एक महिला डाक कर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के बेटे ने जब मां को घर में नहीं पाया तो वह उसे ढ़ूढ़ने लगा। उसने मां के कमरे का गेट भी खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने से मायूस बच्चा रोने लगा। जिससे मकान मालकिन आई। मकान मालकिन ने जब कमरे के अंदर झांका तो वह दंग रह गई। महिला फंदे से झूल रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम अवंतिका है। उसने अपने प्रेमी से शादी की थी। शादी के बाद दोनों में काफी विवाद होने लगा। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


पढ़ाई को दौरान ही लग गई थी अवंतिका की नौकरी
गौरतलब है कि अवंतिका अपने बच्चे के साथ औरैया में रहती थी। वह पोस्ट ऑफिस में संविदा पर नौकरी करती थी। उसकी नौकरी बीएससी की पढ़ाई के दौरान ही लग गई थी। उसका उसके गांव के सत्यम से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सत्यम पेशे से ड्राइवर है। दोनों शादी करना चाहते थे। अवंतिका ने अपने परिजनों के सामने सत्यम से शादी करने की बात रखी। जिसके बाद उनकी शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि दोनों में विवाद होने लगे। 


घऱ के बाहर खेल रहा था बेटा
घटना वाले दिन अवंतिका का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। लौटने पर उसने मां को आवाज लगाई, कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला और न ही उस पार से कोई आवाज आई। जिसके बाद बच्चा रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मकानमालकिन दौड़कर पहुंची। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 


पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ जाएगा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी करवाकर रूम खोला और शव कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले पर अभी कुछ कहना सही नहीं है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ बोला जाएगा। 

Tags - UP newscrime newssucide newsUP police